सोमवार, 30 मार्च 2020

मेरा परिचय

मेरा नाम बिपिन कुमार चौधरी है। मैंने हिन्दी से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त किया है। वर्तमान में मैं कटिहार जिला के बरारी प्रखंड में उत्क्रमित मध्य विद्यालय रौनियां में भाषा शिक्षक के रूप में कार्यरत हूं। अब तक मेरी दस से ज्यादा साझा कविता संग्रह प्रकाशित हो चुकी है। मेरे द्वारा अपने पत्रकार मित्र जितेंद्र कुमार के साथ बरारी विधानसभा के शख्सियत नामक पुस्तक में बरारी के सभी नामचीन हस्तियों का जीवनी लिखा गया है।